जब एक महिला स्वस्थ होती है तब वह प्रसन्न रहती है तथा वह अपने आप को सक्रिय सृजनशील, समझदार तथा योग्य महसूस करती है। उसमें इतनी शक्ति व बल होता है कि वह अपने दैनिक कार्य कर सके एवं परिवार व समाज में निर्धारित भूमिकाओं को निभा सके। दूसरे शब्दों में हम कहें तो महिला स्वास्थ्य उनके जीवन के हर पहलु पर प्रभाव डालता है। दलित महिलाओं के स्वास्थ्य संबन्धी अनेक कारण हैं, जिसमें दो मूल कारण हैं-गरीबी तथा महिलाओं का निम्न जीवन स्तर। जिसके कारण महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। दलित महिलाएं अक्सर खराब आवास तथा अच्छे भोजन से वंचित रहती हैं तथा स्वास्थ्य सेवाओं के उपलब्ध होने के बावजूद भी उन तक नहीं पहुंच पाती हैं, जिससे उनके सामने खराब स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं आती हैं।.
मुख्य शब्द: दलित महिलाएँ, स्वास्थ्य, चुनौतियाँ, कारण, बचाव.