उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों का कम्प्यूटर विषय में शैक्षिक उपलब्धि का अध्ययन
अरूण सिंह पटेल, सहायक अध्यापक, बेसिक शिक्षा विभाग, आजमगढ़ (उ0प्र0).
DOI: 10.70650/rpimj.2026v2i100009
DOI URL: https://doi.org/10.70650/rpimj.2026v2i100009
Issue: Vol. 2 ★ Issue 1 ★ January-March 2026
Published Paper PDF: Click here

सारांश:

प्रस्तुत अध्ययन में उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों का कम्प्यूटर विषय में शैक्षिक उपलब्धि का लिंग एवं विषय वर्ग के सन्दर्भ में तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। प्रतिदर्श हेतु अमेठी जनपद के माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 से सम्बद्ध माध्यमिक विद्यालयों से 100 विद्यार्थियों (50 छात्रा एवं 50 छात्राएं, 50 कला वर्ग एवं 50 विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी) का चयन यादृच्छिक प्रतिदर्शन विधि से किया गया। प्रस्तुत अध्ययन में वर्णनात्मक शोध तथा सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया है। आँकड़ों के संकलन हेतु उपकरण के रूप में स्वनिर्मित ’कम्प्यूटर विषय में उपलब्धि परीक्षण’ का प्रयोग किया गया है। आँंकड़ो के विश्लेषण हेतु टी-परीक्षण का प्रयोग किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन के निम्नलिखित परिणाम प्राप्त हुए है- (i) उच्चतर माध्यमिक स्तर के छात्र एवं छात्राओं के कम्प्यूटर विषय में शैक्षिक उपलब्धि में कोई सार्थक अन्तर प्राप्त नहीं हुआ, जिससे यह स्पष्ट होता है, कि कम्प्यूटर विषय में शैक्षिक उपलब्धि पर लिंग का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, (ii) उच्चतर माध्यमिक स्तर के छात्र का कम्प्यूटर विषय में शैक्षिक उपलब्धि पर विषय वर्ग के सन्दर्भ में कोई सार्थक अन्तर प्राप्त नहीं हुआ, जिससे यह स्पष्ट होता है कि छात्र की कम्प्यूटर विषय में शैक्षिक उपलब्धि पर विषय वर्ग का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, (iii) उच्चतर माध्यमिक स्तर के छात्राओं का कम्प्यूटर विषय में शैक्षिक उपलब्धि पर विषय वर्ग के सन्दर्भ में कोई सार्थक अन्तर प्राप्त नहीं हुआ, जिससे यह स्पष्ट होता है कि छात्राओं की कम्प्यूटर विषय में शैक्षिक उपलब्धि पर विषय वर्ग का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।.

मुख्य शब्द: माध्यमिक स्तर, शैक्षिक उपलब्धि, कम्प्यूटर ज्ञान.